Home > Latest news > विदर्भ के एक हिंदी दैनिक डिजिटल न्यूज़ चैनल (पार्थशर समाचार) के दूसरे वर्षगांठ के उपलक्ष में 30 लोगो को चंद्रपूर रत्न, चंद्रपूर गौरव पुरस्कार 2023 वितरित

विदर्भ के एक हिंदी दैनिक डिजिटल न्यूज़ चैनल (पार्थशर समाचार) के दूसरे वर्षगांठ के उपलक्ष में 30 लोगो को चंद्रपूर रत्न, चंद्रपूर गौरव पुरस्कार 2023 वितरित

On the occasion of second anniversary of Vidarbha's Hindi daily digital news channel (Partshar Samachar) Chandrapur Ratna, Chandrapur Gaurav Puraskar 2023 distributed to 30 people











विदर्भ के एक हिंदी दैनिक डिजिटल न्यूज़ चैनल (पार्थशर समाचार) के दूसरे वर्षगांठ के उपलक्ष में लगातार दूसरे वर्ष भी चंद्रपुर गौरव व चंद्रपुर रत्न पुरस्कार दिये गये। चंद्रपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ढूंढकर उत्कृष्ट कामगीरी करने वाले पुरुष ,महिला व बच्चों को यह पुरस्कार दिए गए। दिनांक 12 मार्च 2023 को इसका वितरण समारोह कार्यक्रम चंद्रपुर के मध्यवर्ती सहकारी बैंक में शाम 6 बजे से आयोजित किया गया। पुरस्कार देने के लिए कार्यक्रम में उद्घाटक के तौर पर चंद्रपुर के विधायक किशोर जोर्गेवार, मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहिर, विशेष अतिथि के तौर पर, राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के समन्वयक तथा जनता महाविद्यालय के सचिव डॉ अशोक जीवतोडे, अध्यक्ष के रूप में पूर्व शिवसेना जिला प्रमुख रमेश देशमुख, चंद्रपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तथा नवभारत की जिला प्रतिनिधि संजय तायड़े, राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के सचिव सचिन राजूरकर, राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के प्रवक्ता तथा युवा प्रबोधनकार ऋषभ राऊत, अंतर्राष्ट्रीय संगीतकार तथा परीक्षक संदीप कपूर, ज़ी मीडिया जिला संवाददाता तथा परीक्षक आशीष अंबाडे, स्कॉलर्स सर्च एकेडमी के संस्थापक तथा परीक्षक दिलीप झाड़े, शिवछत्रपती पुरस्कारथी तथा परीक्षक कुंदन नायडू, पूर्व शिवसेना जिला प्रमुख सतीश भिवगड़े, पूर्व नगरसेवक अशोक नागापुरे और पप्पू देशमुख मुख्य रूप से उपस्थित थे। नौशाद सैयद ने उत्कृष्ट संचालन, राजेश नायडू ने प्रस्तावना तथा प्रतिमा नायडू ने आभार प्रदर्शन किया।

पुरस्कार जीतने वाले विजेेता के नाम कुछ इस प्रकार है ।

उत्कृष्ट खिलाड़ी चंद्रपुर रत्न अभिषेक कोचर,

उत्कृष्ट खिलाड़ी महिला चंद्रपुर रत्न नेहा बसेशंकर,

उत्कृष्ट खिलाड़ी बालक चंद्रपुर रत्न अली मोहमद रियाज खान,

उत्कृष्ट खेल मार्गदर्शक चंद्रपुर रत्न महेंद्र कपूर,

उत्कृष्ट खेल संगठक चंद्रपुर रत्न वाल्मिक खोबरागडे ,

उत्कृष्ट विशेष खेल पुरस्कार चंद्रपुर गौरव जिग्नेश अढ़िया,

उत्कृष्ट खिलाड़ी बालक चंद्रपुर गौरव निहाल पोहाने,

उत्कृष्ट खेल मार्गदर्शक चंद्रपुर गौरव सुमित बुटले,

उत्कृष्ट एल.जी.बी.टी राइट्स कार्यकर्ता चंद्रपुर रत्न राज काचोळे ,

उत्कृष्ट योग गुरु चंद्रपुर गौरव स्मिता रेभनकर,

उत्कृष्ट यूवा उद्योजग व समाज सेवक जयदीप प्रकाश रोडे,

उत्कृष्ट ऑलराउंडर चंद्रपुर रत्न अनिकेत दुर्गे,

उत्कृष्ट एंकर चंद्रपुर रत्न नासिर खान,

उत्कृष्ट समाज सेवक का चंद्रपुर रत्न सुरेश पाचपोर,

उत्कृष्ट समाज सेवक चंद्रपुर गौरव सुभाष शिंदे,

उत्कृष्ट समाज सेवक महिला स्मिता चावडा,

उत्कृष्ट महिला समाज सेवक चंद्रपुर गौरव डॉक्टर अभिलाषा गावतुरे,

उत्कृष्ट शिक्षक चंद्रपुर रत्न अविनाश टिपले,

उत्कृष्ट महिला शिक्षक डॉक्टर अलका ठाकरे,

उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट मीडिया चंद्रपुर रत्न राजेश मडावी,

उत्कृष्ट पत्रकार पोर्टल चंद्रपुर रत्न नीलेश झाड़े,

उत्कृष्ट पत्रकार वीडियो चैनल चंद्रपुर रत्न धीरज (बल्लू) चौहान,

उत्कृष्ट कलाकार चंद्रपुर गौरव अक्षय लोणारे,

उत्कृष्ट कलाकार चंद्रपुर रत्न प्रेम धिराल,

उत्कृष्ट कलाकार व विशिष्ठ महिला चंद्रपुर रत्न ज्योति रामावार,

उत्कृष्ट कलाकार महिला चंद्रपुर गौरव मानसी बुरीले,

उत्कृष्ट मॉडल चंद्रपुर रत्न नेहा खारा,

उत्कृष्ट मॉडल चंद्रपुर रत्न शुभम गोविंदवार,

तथा उत्कृष्ट नगरसेवक चंद्रपुर रत्न सुभाष कासनगोटुवार इन्हे दिया गया।

यह पुरस्कार पूर्णता योग्यता और कार्य के आधार पर दिए गए तथा किसी भी विजेता से कोई भी प्रवेश शुल्क या कोई अनुदान नहीं लिया गया।

Updated : 18 March 2023 8:30 AM GMT
Tags:    
Next Story
Share it
Top