चंद्रपूर शहर महिला कांग्रेस अल्पसंख्याक विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदीजी को मा. जिल्हाधिकारी साहेब जिल्हा चंद्रपूर मार्फत दिया गया निवेदन
On behalf of Chandrapur City Women's Congress Minorities Department, Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modiji. Request given through Collector Saheb District Chandrapur


*भारत की बहू बेटियों को अपनी सुरक्षा हेतु अपने साथ चाकू / खंजर रखने की अनुमति देने बाबत दिया निवेदन*
*कुछ विकृत मानसिकता के लोग धर्म की आड़ में बुर्क़ा, पहनावा,जाति ,समुदाय, के नाम पर भीड़ द्वारा डर और दहशत फैलाते हैं उनसे केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में असफल है इसलिए महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद ही करनी पड़ेगी और सुरक्षा के लिए चाकू खंजर रखने की अनुमति प्रधानमंत्री से मांगी गई है :- नाहिद काज़ी जिल्हा महासचिव चंद्रपूर शहर महिला कांग्रेस अल्पसंख्याक विभाग*
चन्द्रपुर :-
प्रधानमंत्री जी ने "बेटी बचाओ बेटी पढाओ" का नारा दिया एक सुंदर सोच के द्वारा जब आपने इसे घोषित किया, हम सभी भारत की महिलाएं चाहे किसी भी धर्म की हो, जात की हो, प्रदेश की हो हमे बड़ी खुशी हुई की हमारे देश के प्रधानमंत्री अपनी बहू बेटियो और महिलाओं के बारे में इतनी सुंदर सोच रखते है। परंतु यह घोषवाक्य समय के साथ अब सिर्फ कहने के लिए रहे गया है। जब से कुछ घटनाऐ हुई है। हम महिलाऐ चिंतित सी हो गई है। सामूहिक बलात्कार की बढ़ती घटनाऐ एंव बहू बेटियों के कपड़े पहनने, उनके रहन-सहन पर इस देश में जवाब मागे जा रहे है। उन्हें डराया जा रहा है। संविधान द्वारा प्रदान अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कर्नाटक की घटना जिसमे हिजाब पहनने वाली एक कॉलेज पढने वाली बेटी पर कॉलेज परिसर के अंदर जब ४०-५० पुरष एक हमला करने जैसी कृति करते है तो हम महिलाऐ सोचने पर मजबूर हो जाती है। अगर शैक्षणिक संस्थाओं के परिसर में हमारी बहू-बेटिया सुरक्षित नहीं है। तो शाम-रात घर से बाहर या अन्य स्थानों पर उनकी सुरक्षा का क्या होगा? क्या हम महिलाओं का घर से निकलना बंद हो जाएगा? यह सब चिंताय हम सभी महिलाओ को दिन-रात सताती है।
अगर इन गंभीर विषयों पर आप हमारे देश के मुखिया होने के नाते अगर कुछ बोलते नहीं है, कुछ करते नहीं है। तो हम महिलाओ को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं ही लेनी पडेगी। ऐसी परिस्थिती मे हम महिलाओ को हमारी बहू बेटियों को चाकू-खंजर रखने की इजाजत दी जाए। ताकि हम अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके।
निवेदन देते समय मा. आमदार श्रीमती प्रतिभा ताई धानोरकर जी के नेतृत्व में नाहिद काझी जिल्हा महासचिव चंद्रपूर शहर महिला कांग्रेस अल्पसंख्याक विभाग, सोहेल रज़ा शेख जिल्हाध्यक्ष चन्द्रपुर जिल्हा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, बापू अंसारी माजी नगरसेवक,नगरसेविका सकीना अंसारी,अडॅ.रूबीना मिर्जा, अडॅ.आराजू सैय्यद,अडॅ.शमा पठान,रुबीना शेख,सायरा बानो खान,रफत शेख़,शेख मुन्नी मुमताज, आसमां देशमुख,नगमा पठान,प्रिया चंदेल,शमा काज़ी, शिरीन क़ुरैशी, ताजुद्दीन शेख महासचिव शहर अल्पसंख्यक विभाग,सुल्तान अशरफ अली महाराष्ट्र प्रदेश सोसल मीडिया विभाग, रमीज़ शेख़ जिलाउपाध्यक्ष युवक कांग्रेस, किफायत खान,इरफान शेख़,अल्पसंख्यक कांग्रेस से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।